रायन एडुनेशन स्कूल जयपुर में ‘दिल से डांडिया – सीजन 2’ की धूम

2

जयपुर, अक्टूबर 2026.

रायन एडुनेशन स्कूल, जयपुर की ओर से 18 और 19 अक्टूबर को बाबा पैराडाइज में दो दिवसीय गरबा और डांडिया उत्सव ‘दिल से डांडिया – सीजन 2’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में संगीत, पारंपरिक नृत्य और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्टी मेखला चौहान, प्रिंसिपल डॉ. बहरुल इस्लाम, एडमिनिस्ट्रेटर प्रतिभा राठौड़ और एचएससीपी कोऑर्डिनेटर नेहा पाठक की उपस्थिति में पूजा के साथ हुई। इसके बाद मां दुर्गा की आराधना के लिए सामूहिक महाआरती की गई। ‘स्पिन द डांडियाज, लाइट अप द नाइट’ थीम पर आयोजित उत्सव में लाइव म्यूजिक, गरबा की धुनों, पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल और फोटो बूथ की व्यवस्था की गई थी।

रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों को अपने पुराने साथियों, शिक्षकों और वर्तमान विद्यार्थियों से मिलने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और कला को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट ड्रेस्ड, बेस्ट गरबा डांसर और बेस्ट कपल पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. बहरुल इस्लाम ने कहा, “दिल से डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और विरासत से जोड़े रखने के साथ स्कूल समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।” कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया गया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों, प्रायोजकों और स्कूल स्टाफ के योगदान की सराहना की गई।